अन्‍ना हजारे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्‍ना हजारे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 जुलाई 2011

अन्‍ना और बाबा.... बोलने से पहले सोचो तो.....

शोहरत इंसान को किस कदर बडबोला बना देती है, इसका उदाहरण हैं अभी हाल ही में मीडिया के माध्‍यम से हीरो बना दिए गए दो सज्‍जन। एक हैं गरीब अन्‍ना हजारे तो दूसरे हैं अमीर बाबा रामदेव। साधनहीन अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार के मुददे पर किए आंदोलन ने देश को रातों रात एक ‘मसीहा’ दे दिया। मीडिया ने बरसों से खामोशी से इसी मुददे को लेकर काम कर रहे समाजसेवी अन्‍ना हजारे को अचानक बुलंदियों पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर काले धन के मुददे को लेकर आंदोलन करने और फिर आंदोलन स्‍थल से महिला भेष में भागने की कोशिश करते धरे जाने वाले बाबा रामदेव।

माफ कीजिए, मैं अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव का समर्थक नहीं हूं। मैं इन दोनों का विरोधी भी नहीं हूं। इन दोनों ने देश के ज्‍वलंत मुददों पर बात की है और अन्‍ना हजारे के आंदोलन ने तो एक बार फिर से सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोकपाल बिल अन्‍ना हजारे के दबाव के कारण शायद जल्‍द ही पेश भी हो जाए।